अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- कमल मुरझा गया है, मौका मिलते ही खत्म करेंगे अग्निवीर व्यवस्था

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कमल अब मुरझा गया है। इसी वजह से बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि ‘राधे-राधे कमल खिला दे’। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी की विदाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अनिल कसाना के समाजवादी पार्टी में आने से पार्टी को ताकत मिली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता से किए जाने वाले सभी वादों को सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मौका मिलते ही अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे।

गोरखपुर के मामले पर उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान के तहत जनता के सामने संकट खड़ा है और इसका कारण बीजेपी है। बीजेपी हटेगी तो संकट भी हट जाएगा।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन बीजेपी के समर्थन में बैठा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी की बैठक में साजिश रची जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उनके सुझावों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के हितों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

Related Articles

Back to top button