NEET-UG पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से शुरू होगा ट्रायल

दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। हालांकि, सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। अब इस बहुचर्चित मामले में 25 नवंबर से ट्रायल शुरू होगा।

दरअसल, NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद अब मामले की नियमित सुनवाई यानी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विस्तृत जांच के बाद करीब 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

अब 25 नवंबर से शुरू होने वाले ट्रायल में आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। NEET-UG पेपर लीक मामले में कोर्ट की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button