धमकी : यूपी के इस रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस…

उन्नाव : राजधानी लखनऊ से महज 65 किलोमीटर दूर उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सिरफिरे द्वारा 112 नम्बर पर कॉल कर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। धमकी मिलने के बाद उन्नाव से लेकर लखनऊ तक अधिकारी हुए अलर्ट। रेलवे स्टेशन परिसर पर चप्पे चप्पे पर की गयी सघन चेकिंग।

बता दें कि एक युवक ने 112 नम्बर पर कॉल कर गंगाघाट रेलवे स्टेशन को बेम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद से ही रेलवे स्टेशन परिसर पर चप्पे चप्पे पर की गयी सघन चेकिंग बाकी और भी जो जगह जहां से लोग आ जा सकते हैं, जैसे कि निकास द्वार, प्रवेश द्वार वहां पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सर्च अभियान के बाद बम की सूचना निकली फर्जी। पुलिस बम की सूचना देने वालों की कर रही तलाश।

Related Articles

Back to top button