Uttar Pradesh: धारदार हथियार से व्यक्ति की निर्मम हत्या, आरोपी फरार…

गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गौसपुर गांव में आज 55 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गयी। गौसपुर निवासी विक्रमा यादव गांव के बाहर अपने खेत पर बने हैंडपम्प पर रात में सोने गये थे। देर रात किसी ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गये।

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वो विक्रमा यादव को लेकर जिला अस्पताल ले गये जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया पर वाराणसी पहुचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button