रामपुर: आखिरी समय पर सपा ने बदला अपना प्रत्याशी, अब इस चेहरे को रण में उतारा

लोकसभा उपचुनाव में नमांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है, इस बीच रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशी में बड़ा फेरबदल किया है, सपा ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आसिम राजा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आसिम राजा को आजम खान के बेहद करीबी माना जाता हैं । आज खुद आजम खान ने आसिम राजा के नाम का एलान किया है। आज आसिम राजा नामांकन दाखिल करेंगे।


गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा सीट पर ये कयास लगाए जा रहे थे कि आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती है। जिसके लिए उन्होंने पर्चा भी खरीदा था। लेकिन आज सपा ने अपने प्रत्याशी में बड़ा फेरबदल कर दिया। बता दे कि उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

23 जून को इन सीटो पर मतदान होगा जबकि 26 जून को इस चुनाव के नतीजे आएंगे। विधानसभा में जीत के बाद आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। दरअसल, बीते दिनों आजम खां की तबियत खराब होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बुधवार को अखिलेश यादव दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल गए और यह उन्होंने आजम खां से उनका हाल जाना। और बताया जा रहा है था कि इस दौरान दोनो नेताओं के बीच रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई थी।

Related Articles

Back to top button