
गोरखपुर से उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमाने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अपने संबोधन में सीएम योगी ने पिछली सपा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में आम लोग पूरी तरह हार मान चुके थे और पूर्वी उत्तर प्रदेश बदनाम हो चुका था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य स्थितियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तब “बीमारी का कारण मच्छर था और वसूली का कारण माफिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही प्रदेश में निवेश लाने के लिए कोई ठोस प्रयास किया।
सपा नेतृत्व पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया और जनता के हितों की अनदेखी की। उन्होंने आगे कहा कि आज जनता ने उन्हें कुछ करने लायक नहीं छोड़ा है, तब वे बाहर आकर चिल्ला रहे हैं कि हम भी विकास करेंगे। मुख्यमंत्री के इस आक्रामक रुख और बयानों के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।









