
फतेहपुर. फतेहपुर में आज दर्दनाक हादसे में दो युवक और दो किशोरियों की मौत हो गई। मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया, घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माध्यमपुर गांव की है, इसके साथ ही प्रशासन ने दैवीय आपदा राहत कोष से परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
जहां शादी समारोह में इकट्ठा हुए रिश्तेदार सुबह के वक्त गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे, इतने में कुछ लोग नहाते-नहाते गहरे पानी की तरफ चले गए, उनको डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, इतने में दो लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह भी गहरे पानी की ओर चले गए, और डूबने लगे। घाट के किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत गंगा नदी में छलांग लगाते हुए, सभी को बचाने की कोशिश की लेकिन उसमें से केवल तीन ही लोगों को सकुशल बचा पाए, बाकी चार लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई, जिसमें दो युवक और दो किशोरिया शामिल है।
ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और हादसे का शिकार हो गए, हादसे के बाद स्थानीय की मदद से पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, तो वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।









