उपराष्ट्रपति पद के लिए यह दिग्गज होगा NDA उम्मीदवार, BJP की बैठक में लिए गए फैसले ने सबको चौंकाया

कयास लगाए जा रहे थे कि वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी या केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है लेकिन अंततः बीजेपी की महामंथन से चौंकाने वाला नाम सामने आया और NDA के तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिया पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान किया गया.

भाजपा मुख्यालय पर आज शाम संसदीय बैठक हुई, जिसमे पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई मंत्री और दिग्गज शामिल हुए. इस संसदीय दाल की बैठक में उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर लम्बा मंथन किया गया. जिसके बाद पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम पर मुहर लगी.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 5 जुलाई को जारी की गयी थी. जिसके बाद आज उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर भाजपा का मंथन चला, ये बैठक दिल्ली के भाजपा कार्यालय में हुई. देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के दावेदार के नाम का ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया.

कयास लगाए जा रहे थे कि वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी या केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है लेकिन अंततः बीजेपी की महामंथन से चौंकाने वाला नाम सामने आया और NDA के तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिया पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान किया गया.

गौरतलब हो कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन 19 जुलाई तक किये जाएंगे, जिसके बाद 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 6 अगस्त को अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान होगा.

Related Articles

Back to top button