GST: आम जनता को महंगाई का झटका, सोमवार से बढ़ जायेंगे इन चीजों के दाम

अंडे, फल या अन्य फार्मिंग प्रोडक्ट्स और उसके भागों की सफाई, छंटाई या ग्रेडिंग के लिए मशीनें, दूध देने वाली मशीनें और डेयरी मशीनरी की पर लगने वाली नई दर 18% है

देश में आम लोगों को महंगाई का जबरदस्त झटका लगने वाला है. बीते बुधवार को चंडीगढ़ में 47वीं जीएसटी परिषद की दो दिवसीय बैठक हुई. परिषद की सिफारिशों के आधार पर आम आदमी द्वारा दैनिक जीवन में इस्तेमाल किये जाने वाले कई वस्तुओं पर माल और सेवा कर (GST) को बढ़ा दिया गया. GST बढ़ने के कारण जरुरी सामानों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

ये है GST की नई दरें-

  • प्रिंटिंग इंक, LED लाइट्स और मेटल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड आदि के दाम बड़ा दिए जायेंगे. इनकी GST की दर 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है.

  • चमड़े के सामान की GST दरें 5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई है.
  • रोड, पुल, मेट्रो, अपशिष्ट उपचार संयंत्र,आदि पर कार्य अनुबंध की दरों को 12% से बढ़ाकर 18% किया जा रहा है.
  • टेट्रा पैक पर GST दर 12% से बढ़ाकर 18% की गई है.
  • कटे और पॉलिश किए गए हीरे की दर 0.25 % से बढ़ाकर 1.5 % कर दी गई है.
  • ब्लेड, चाकू, पेंसिल शार्पनर आदि की नई GST दर 18% है.
  • अंडे, फल या अन्य फार्मिंग प्रोडक्ट्स और उसके भागों की सफाई, छंटाई या ग्रेडिंग के लिए मशीनें, दूध देने वाली मशीनें और डेयरी मशीनरी की पर लगने वाली नई दर 18% है.
  • ड्राइंग और उसके इंस्ट्रूमेंट्स पर 18% GST लगेगी.
  • सोलर वॉटर हीटर और सिस्टम की नई GST दर 12% है.
  • 1 हजार पर डे तक की कीमत वाले होटल में ठहरने पर 12% टैक्स लगाया जायेगा.
  • अस्तपताल में ICU को छोड़कर, कमरे का किराया प्रति मरीज प्रति दिन ₹5000 से अधिक शुल्क लिया जाएगा। बिना आईटीसी के कमरे के लिए 5% की दर से शुल्क लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button