
लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राजधानी लखनऊ में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। सुबह 11 बजे लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में 15 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में शिक्षा, सिंचाई, चिकित्सा के साथ परिवहन सहित करीब 15 प्रस्तावों पर मोहर लगाई गयी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में परिवहन विभाग में भर्ती का प्रस्ताव पास किया गया है। अब परिवहन विभाग में सिपाहियों के 744 पदों पर का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट मीटिंग में ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम को लेकर मंजूरी मिल गई है। परिवहन विभाग में लर्निंग लाइसेंस अब ऑनलाइन होंगे, ड्राइविंग के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन बनेंगे। वाहन चेकिंग व्यवस्था PPP मॉडल से संचालित होगी
कैबिनेट की बैठक में चिकित्सा के दो प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में 10 हजार पदों का सृजन होगा साथ ही PGI कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार भत्ते मिलेंगे। किसानों के लिए भी योगी सरकार ने कई फैसले लिए है। प्रदेश में 2100 शासकीय ट्यूबवेल लगाए जाएंगे, एक नलकूप से 50 हेक्टेयर की सिंचाई हो सकेगी, किसानों को तोरिया के बीज का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नई व्यवस्था बनाने पर भी मुहर लगी है।









