
मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के देहरादून, नैनीताल, चम्पावत जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावनाएं जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं भारी बारिश के साथ साथ ओलावृष्टी व् आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक कई पर्वतीय स्थानों व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की सम्भावना जताई है। 1 से 3 तारीख तक राज्य के देहरादून, नैनीताल के लोगों को भारी बारिश के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।
बतादें की लगभग पुरे देश में बाढ़ की संभावनाएं हैं। कई राज्यों में बाढ़ से परेशान लोगों का बुरा हाल है। उत्तरखंड के देहरादून में कुछ दिन पहले ही बारिश के चलते आई बाढ़ का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने की भी अपील की थीं।









