
बुधवार को कांग्रेस कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। जो राष्ट्रीय स्तर पहली पैदल यात्रा होगी। यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी के साथ की जाएगी, हालांकि यात्रा पैदल मार्च बृहस्पतिवार से शुरू होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्रा का किसी चुनाव से कोई संबंध नहीं है, इसका उद्देश्य केवल ‘भारत को एकजुट करना’ है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए एक ‘परिवर्तनकारी क्षण’ और ‘पार्टी की कायाकल्प’ के लिए एक निर्णायक क्षण भी होगा।
भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानने के लिए यहां 11 बातें दी गई हैं:
- इस यात्रा में कांग्रेस 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।
- इस यात्रा के दौरान यात्री किसी भी होटल में नहीं रुकेंगे और कंटेनरों में रात बिताएंगे। ऐसे 60 कंटेनरों की व्यवस्था भी की गई है। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड व शौचालय और एसी आदि की भी व्यवस्था हैं।
- सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी एक अलग कंटेनर में रहेंगे, जबकि अन्य लोग कंटेनर साझा करेंगे।
- गांव के आकार में हर दिन नई जगह पर कंटेनरों को खड़ा किया जाएगा, यात्री सड़क पर ही भोजन करेंगे। उन्हें कपड़े धोने आदि की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन 5 महीनों में होने वाले मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई है।
- यात्री प्रतिदिन लगभग 6 से 7 घंटे पैदल यात्रा करेंगे।
- यात्रियों को दो भागों में विभाजत किया जायेगा। एक भाग सुबह के बैच में यात्रा करेगा। और दूसरा बैच शाम को। सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक और शाम को 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे यात्रा चलेगी।
- भारत जोड़ो यात्रा में सबसे पुराने सदस्य राजस्थान के कांग्रेस नेता 58 वर्षीय विजेंद्र सिंह महलावत हैं। सबसे कम उम्र के सदस्य 25 वर्ष के आजम जोम्बला और बेम बाई हैं। दोनों अरुणाचल प्रदेश से हैं। कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा भी राहुल गांधी की इस यात्रा का हिस्सा हैं। भारत यात्रियों में लगभग 30% तक महिलाएं भी हैं।
- यात्रा के रुट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा इन 20 प्रमुख स्थानों को स्पर्श करेगी। जो निम्न हैं, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव जमोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर।
- यात्रा केरल में 18 दिन तक और कर्नाटक में 21 दिन तक चलेगी। पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव होने पर यात्री कर्नाटक में होंगे।
- इस यात्रा की टैगलाइन ‘मिले कदम, जुड़े वतन’ को रखा गया है।








