
पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर द्वारा अमरोहा में आयोजित 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह में नभाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देकर उनके अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले कई सालों से लगातार प्रदेश की महान जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ हैं और अब आने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा सौ प्रतिशत सीटे जीतेगी. उन्होंने कहा भाजपा के लोग समाज के हित के लिए कार्य करते हैं क्या कभी समाजवादी पार्टी के किसी कार्यकर्ता ने ऐसा कार्य किया है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की यूपी सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिएं प्रभावी कार्यवाही करके इसे नियंत्रित करने का कार्य कर रही है। जहां तक ये सभी के लिएं चेलेंज है। सबको मिलकर इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अपनी जवाबदेही चाहें राज्य सरकार हो चाहें हम लोग हों, सबको जिम्मेदारी निभाते हुए इस प्रयास को आगे बढ़ाना है। बीजेपी को चुनाव में हराने के लिएं नए नए हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होने कहा कि पिछले 4 साल से प्रदेश की महान जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। वो आशीर्वाद का क्रम लगातार बना रहेगा, भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक व समाज क्षेत्र में सक्रिय है, जनता से जुड़े हुए काम करते हैं। क्या समाजवादी पार्टी का कोई नेता इस तरह का कार्य कर रहा है, इतना बड़ा आयोजन है समाज के बीच मे हम एक्टिव हैं, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत सक्रियता ओर संपर्क से चुनाव लड़ेंगे,ओर समाज के सब वर्गों को चुनावी राजनीति दृष्टि से जिस तरह से सफलता मिलेगी उस तरह से आगे बढ़ाएंगे, मुस्लिमों को भी लड़ाएंगे।









