
रिपोर्ट- जीशान मलिक
उत्तराखंड में कांग्रेस की द्वितीय चरण की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हरिद्वार से 14 नवंबर से शुरू होगा। वही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और विधायकों ने बैठक की है। साथ ही विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

वही कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृव में यात्रा चल रही है और भारत जोड़ो यात्रा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। वही हरिद्वार में इस यात्रा का उद्देश प्रत्येक वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ना है। और भाजपा की की नीतियो को जनता समझ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के साथ जो अन्याय हुआ है और राज्य सरकार मामले में उस वीआईपी का नाम बताने से कतरा रही है। और साक्ष्य को नष्ट किया गया है साथ ही कई भर्तियों में हुई गड़बडिया सहित कई मुद्दों को लेकर यात्रा में बताया जाएगा और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सफल साबित होगी।









