
किसानों के लिए इन दिनों सबसे बड़ी परेशानी आवारा जानवरों अपनी फसल को बचाना हो गया हैं। पूरे भारत में किसान परेशान है। उत्तराखण्ड के डोईवाला के झबरावाला इलाके मे जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां किसान अपनी फसल को अब लगातार निगरानी करने पर मजबूर हो गए हैं।
किसानों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले डोईवाला क्षेत्र में जंगली हाथी ही किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब नील गायें भी बड़ी संख्या में किसानों की फसलों की ओर रुख कर रही है। किसानों की आमदनी में सेंध लगाने का काम कर रही हैं। आवारा पशुओं से लगातार समस्या बढ़ती जा रही हैं।
किसान वीर सिंह पवार ने बताया कि 40, 50 की संख्या में नील गाये लगातार खेतो मे आ रही है। जो की गेहूं की फसल को चाट करने मे तुली हुई है वन विभाग द्वारा सुरक्षा दिवार का निर्माण तो किया गया था। लेकिन 2 वर्षों से सुरक्षा दिवार की मरमत ना होने के कारण दिवार जगह जगह से टूटी हुई है जिस वजह से लगातार जंगली हाथी खेतों में प्रवेश कर रहे हैं।
ग्रामीणों द्वारा लगातार इस दीवार को दुरस्त कराने की मांग की जा रही है परंतु विभाग का कार्य सुस्त गति से होने के कारण फसलों को बड़ी मात्रा मेनुकसान पहुंच रहा है। वही कांसरो रेंज के वनक्षेत्राधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि विभाग के पास बजट ना होने कारण सुरक्षा दीवार का मरमत का कार्य रुका हुआ है। इस प्रकार किसान की दसा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पार कई सवाल खड़े करती है।









