
गोरखपुर : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद गोरखपुर पहुँचे. मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा की रामचरितमानस मे जो छंद दलितों के विरोध में उन्हें निकाल देना चाहिए. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान का पूरी तरीके से समर्थन किया.
उन्होंने आगे कहा की बीजेपी ने इलेक्शन के पहले फ्री राशन देकर दलित वोट को रिझाने की कोशिश की. रोजगार तो नहीं दे पाई दलितों को ठगने का काम किया है. बीजेपी दलितों के वोट को लूटने का काम कर रही है. चंद्रशेखर ने कहा कि अगर सरकार पिछड़ों और और दलितों के साथ है तो पिछड़ों को 27% के अतिरिक्त 15% रिजर्वेशन दे.
मोहन भागवत ने कहा था कि जाति व्यवस्था भगवान ने नहीं ब्राह्मणों ने बनाई।इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि मोहन भागवत को ऐसा स्टेटमेंट इसलिए देने की जरूरत पड़ी क्योंकि अब दलित जागरूक हो चुका है. दलित शिक्षित हो चुका है और सवाल करना सीख चुका है. इसलिए आज से पहले संघ के किसी प्रमुख ने कभी यह बयान नहीं दिया था कि जातियां ब्राह्मण ने बनाई है.









