सपा सांसद एसटी हसन की कार हादसे का शिकार, परिवार के साथ थे मौजूद

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन की कार मंगलवार देर रात एक दुर्घटना का शिकार हो गई। जब कार दुर्घटना का शिकार हुई तो कार में ड्राइवर के साथ सांसद एसटी हसन और उनकी पत्नी के साथ निजी सहायक सवार थे।

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन की कार मंगलवार देर रात एक दुर्घटना का शिकार हो गई। जब कार दुर्घटना का शिकार हुई तो कार में ड्राइवर के साथ सांसद एसटी हसन और उनकी पत्नी के साथ निजी सहायक सवार थे। यह दुर्घटना तब हुई जब एसटी हसन अपने लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद सभी का प्राथमिक उपचार करके दिल्ली भेज दिया गया है।

सपा सांसद एसटी हसन दिल्ली में चल रहे संसद सत्र में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान कार में उनकी पत्नी के साथ निजी सहायक भी मौजूद थे। कार जब दिल्ली स्थित अक्षरधाम से पहले दिल्ली यूपी बॉर्डर के पास पहुंची तो कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई।

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने 2019 में बीजेपी के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार को करीब एक लाख वोटों के अंतर से हराया था। देर रात दिल्ली जाते वक्त कार के टायर फटने के बाद कार बेकाबू हो गई। इस दौरान बड़ा हदसा टल गया। सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार करके भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button