असलहा लहराकर बाइक पर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया अरेस्ट !

एक तरफ जहाँ पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार नए नए नियम बनाये जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आये दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों में कानून का डर न होने का सबूत देते हैं। शासन और प्रशासन के नियमों से बेख़ौफ़ वीडियो खुद की जान के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल की पीछे की सीट पर खड़े होकर स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में सख्स के हाथ में गन हैं जिसे वो हवा में लहरा रहा हैं। आगे बाइक चला रहा व्यक्ति बाइक को लहराते हुए चला रहा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं।

हालाँकि ट्विटर पर एक व्यक्ति के द्वारा इसे साझा किया गया। जिसके द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके नाम ज़ीशान और नईम बताये गए हैं। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आये हैं। जिसमें आवारा लड़कों को हवा में फायरिंग करते हुए देखा जाता हैं। सरकार आये दिन इस तरफ से वीडियो बनाने वाले लोगों को कार्रवाई कर रही हैं। इसके बावजूद भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।

Related Articles

Back to top button