UP: बांदा में भीषड़ सड़क हादसा, मरने वालों की संख्या पहुंची पांच, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

यूपी के बांदा में भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की तादाद 5 हो चुकी हैं तो वही 6 लोग घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया है।

यूपी के बांदा में भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की तादाद 5 हो चुकी हैं तो वही 6 लोग घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है बाकी शेष 5 घायलों का जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ही उपचार किया जा रहा है। एक्सीडेंट की वजह शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव करना निकल कर सामने आया है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में तिंदवारी पपरेंदा रोड पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन 4:15बजे एक स्कॉर्पियो और बोलेरो में 11 लोग सवार होकर पैलानी थाने के निवाइच जा रहे थे। यह सभी वाहन सवार चित्रकूट जनपद के राजापुर से एक बरात से वापस लौट रहे थे, पपरेंदा तिंदवारी रोड में आपस में ओवरटेकिंग करते समय तेज रफ्तार दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए जिससे दोनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए और वाहन में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांचवे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है।

वहीं वाहन सवार छह लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वाहन में सवार सभी व्यक्ति शराब के नशे में थे और ओवरटेकिंग करते समय यह हादसा सामने आया है।

इस मामले में एसपी अभिनंदन का कहना है तेज गति और शराब के नशे में होना दुर्घटना की वजह बना है मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं मामले में जिलाधिकारी दीपा रंजन का कहना है कि हादसे के शिकार सभी लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button