केदारनाथ यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने शुरू की तैयारियां, विभागीय अधिकारियों को दिया गया निर्देश

25 अप्रैल से शुरू हो रही श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की ....

25 अप्रैल से शुरू हो रही श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर बैठक आहूत की गयी। जिला कार्यालय मे आयोजित बैठक मे श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन हेतु जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं।

वह सभी व्यवस्थाएं 15 अप्रैल, 2023 से पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से शुरू किया जाए तथा जो भी मार्ग क्षतिग्रस्त हैं उनका भी मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को संपादित करने हेतु तैनात किए जाने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए ताकि यात्रा व्यवस्थाओं को संचालित करने में किसी प्रकार की काई परेशानी न हो।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को संचालित करने में काफी परेशानी होती है। इसके लिए उचित पार्किंग एवं यातायात प्लान तैयार किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए एवं केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई व्यवस्था, पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था तथा संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के लिए उचित पानी की व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग में विद्युत व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा की यात्रा के दौरान ट्रैफ़िक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रूपरेखा तैयार की जायेगी। इसके पार्किंग के लिए नये स्थान चयनित किये गए है।

Related Articles

Back to top button