उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित, पुलिस की 10 टीमें तलाश में जुटीं

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी पुलिस ने इनाम राशि बढ़ा दी है. डीजीपी डॉ डीएस चौहान ने शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अतीक के बेटे असद पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित किया है.

प्रयागराज- उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी पुलिस ने इनाम राशि बढ़ा दी है. डीजीपी डॉ डीएस चौहान ने शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अतीक के बेटे असद पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित किया है.

पुलिस इन पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी है. इनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी चल रही है. पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार इन शूटर्स का पता बताने वाले को ढाई-ढाई लाख का इनाम दिया जाएगा.

बता दें, इसके पूर्व पुलिस ने इन शूटर्स पर 50 हजार का इनाम रखा था जिसको बढ़ाकर अब 2.5 लाख कर दिया है. शूटर्स पर शिकंजा कसने के लिए यूपी पुलिस व एसटीएफ की 10 टीमें लगी हुई हैं. एक आरोपी अरबाज पुलिस मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है.

Related Articles

Back to top button