CBSE 10th Result; CBSC बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 93.12% छात्र पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी कर दिया। इससे पहले आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए।

दिल्ली; केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी कर दिया। इससे पहले आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए। जो उम्मीदवार सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे.

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च को समाप्त हुई। कुल 21,86,485 कक्षा 10वीं के छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम डिजीलॉकर और उमंग एप्लिकेशन पर उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button