जज करते रहे सुनवाई, कटघरे में ही जीवा को मार दी गोली, पश्चिम यूपी का बड़ा डॉन ढेर

भरी अदालत में जीवा को गोली से उड़ा दिया गया। वकील की भेष में आए हमलावर ने फायरिंग करके हत्या कर दी। कोर्ट रूम के भीतर जीवा को 5 गोली मारी गई।

प्रदेश में जहां एक तरफ सरकार कानून व्यवस्था को लेकर अपना बखान करते नही थकती तो दूसरी तरफ आए दिन रोज ऐसी-ऐसी घटनाए हो रहीं है जो लोगों को अपनी सुरक्षा पर सोचने पर मजबूर कर रही हैं। आज लखनऊ में कोर्ट रूम में गवाह कटघरे में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी पश्चिम यूपी के अंडरवर्ल्ड का बड़ा डॉन संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या की गई। भरी अदालत में जीवा को गोली से उड़ा दिया गया। वकील की भेष में आए हमलावर ने फायरिंग करके हत्या कर दी। कोर्ट रूम के भीतर जीवा को 5 गोली मारी गई। इस गोलीकांड में एक लड़की समेत 2 और लोगों को गोली लगी है। मौके पर पुलिस और वकीलों ने हमलावर को दबोच लिया है।

आपको बता दें कि संजीव जीवा पश्चिम यूपी के अंडरवर्ल्ड का बड़ा डॉन था, मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी गैंग का सदस्य था। जीवा पर कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी आरोप लगा था, अपहरण, हत्या और फिरौती वसूलता था जीवा। जीवा पर हत्या और फिरौती के 22 मुकदमे थे, 22 मुकदमों में से 17 में बरी हो चुका था क्योंकि जीवा के खिलाफ गवाही देने से लोग डरते थे।

आज एक मामले में जीवा सुनवाई के लिए आया था। मिली जानकारी के मुताबिक जज सुनवाई कर रहे थे, जीवा कोर्ट रूम में गवाह कटघरे में खड़ा था। तभी हमलावरों ने दनादन गोलियां चला दी और जीवा की मृत्यु हो गई है। इस गोलीकांड के बाद से वकीलों में काफी आक्रोश है। पुलिस और वकीलों में कोर्ट परिसर में काफी धक्का-मुक्की हुई।

Related Articles

Back to top button