
पटना- बिहार के पटना में विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. लोकसभा चुनाव को लेकर 15 से ज्यादा राजनीतिक दल पटना में एकजुट हुए. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई. इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की.बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है.जल्द ही विपक्ष की एक और बैठक होगी. अगली बैठक में सीट शेयरिंग पर फैसला होगा. देशहित के लिए सभी एकजुट हैं. सभी ने साथ रहने का फैसला किया है.
वहीं बैठक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर राज्य में अलग ढंग से काम करना होगा.सभी नेता एक साथ आगे चुनाव लड़ेंगे. 12 जुलाई को शिमला में अगली बैठक होगी.‘हर राज्य में अलग-अलग एजेंडा के हिसाब से काम’ होगा. 2024 की लड़ाई एकजुट होकर लड़ेंगे.
वहीं राहुल गांधी ने भी कहा कि हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है. बीजेपी और RSS आक्रमण कर रहे हैं.ये विचारधारा की लड़ाई है,हम सब साथ लड़ेंगे.थोड़े-थोड़े मतभेद जरूर होंगे. हम लचीला रुख अपनाएंगे.
इसके अलावा बैठक में शामिल हुईं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पटना से शुरू होने वाला आंदोलन,जनआंदोलन बनता है.हम लोग एक हैं, साथ मिलकर लड़ेंगे.हमें विपक्षी न बोलें हम भी देशप्रेमी हैं.
बीजेपी तानाशाही कर रही है.बीजेपी तानाशाही सरकार चला रही है.जो भी बोलता है उसके पीछे ईडी,CB होती है.राज्यों को केंद्र सरकार पैसा नहीं देती.बीजेपी के काला कानून के खिलाफ लड़ेंगे. मणिपुर जलने से हमें भी तकलीफ हुई.कुछ बोलने पर ED-CBI पीछे लगा देते हैं.









