
ETPL: बॉलीवुड के फेमस एक्शन स्टार जॉन अब्राहम भी क्रिकेट की दुनिया में एंट्री कर ली है। जॉन अब्राहम ने पहली यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स में को-ओनर के तौर पर हिस्सेदारी खरीदी है। 26 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में छह यूरोपियन शहरों की टीमें आमने-सामने होंगी। रॉटरडैम डॉकर्स के लीडरशिप ग्रुप में जॉन अकेले बॉलीवुड का नाम नहीं हैं। उनके साथ क्रिकेट के दिग्गज जोंटी रोड्स, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस और विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी हैं। टीम के मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री हैं, जो पहले भी स्पोर्ट्स बिजनेस में एक्टिव रहे हैं।
जॉन ISL टीम के भी मालिक हैं
बता दे कि जॉन अब्राहम का खेल से पुराना नाता है। वे इंडियन सुपर लीग (ISL) में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC के भी मालिक हैं। अब क्रिकेट में इन्वेस्ट करके उन्होंने यूरोपियन मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड मिलकर ऑर्गनाइज करते हैं। इसका मकसद यूरोप में क्रिकेट को एक नई पहचान देना है। इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी—ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम। इस दौरान कुल 32 मैच खेले जाएंगे और फाइनल 20 सितंबर को होगा।
इस लीग को ICC ने भी मंज़ूरी दे दी
ICC ने भी इस लीग को मंज़ूरी दे दी है, जिससे इंटरनेशनल प्लेयर्स के आने की उम्मीद है। जॉन अब्राहम ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “क्रिकेट और सिनेमा लोगों को एक साथ लाते हैं। रॉटरडैम डॉकर्स के ज़रिए, मैं यूरोप में क्रिकेट के डेवलपमेंट का हिस्सा बनना चाहता हूँ। जोंटी, फाफ और क्लासेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ काम करना सम्मान की बात है।
ETPL के आने से यूरोप में T20 क्रिकेट को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यहाँ क्रिकेट फुटबॉल से कम पॉपुलर है, लेकिन नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड जैसी टीमों ने वर्ल्ड कप में सबका ध्यान खींचा है। लीग में लोकल टैलेंट को इंटरनेशनल स्टार्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा। ऑर्गनाइज़र्स को उम्मीद है कि यह लीग भी अगले कुछ सालों में IPL और SA20 की तरह एक बड़ा ब्रांड बन जाएगी।









