
प्रयागराज- सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रयागराज के दौरे पर शहरवासियों को करोड़ों की सौगात दी है. करोड़ों की परियोजनाओं का सीएम योगी ने लोकार्पण,शिलान्यास किया है. बता दें कि 107.71 करोड़ की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 660.05 करोड़ की 197 योजनाओं का शिलान्यास हुआ है. इसी योजनाओं में महाकुंभ 2025 की योजना को भी शामिल किया गया है.
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज की धरती पर ऐतिहासिक काम हुआ है. माफिया से खाली कराई जमीन पर फ्लैट बने है. 76 परिवारों को आज आवास मिल गया है.
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले माफिया जमीन पर कब्जा करते थे. अब उसी माफिया से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों का घर आशियाना बना है. 54 लाख गरीबों को यूपी में पीएम आवास मिला है.
अब कोई माफिया किसी गरीब को परेशान नहीं करता है. मोदी जी के मार्गदर्शन में तेजी से विकास हो रहा है. लगातार माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है.आज प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. लगातार माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है. आज प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.









