मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गरमाई राजनीति, इन नामों को लेकर लगाए जा रहे कयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राज भवन में मुलाकात की। सीएम और राज्यपाल को हुई इस मुलाकात के बाद फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीति गरमा गई है ।

उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तरण की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राज भवन में मुलाकात की। सीएम और राज्यपाल को हुई इस मुलाकात के बाद फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीति गरमा गई है ।

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार होने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। जिसमे सोशल मीडिया पर नए मंत्रियों की लिस्ट भी खूब चर्चा का विषय बन रही है जिसने गढ़वाल मंडल से मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, आदेश चौहान , खजान दास और मदन कौशिक फिलहाल मंत्री की रेस में आगे दिख रहे हैं। वही कुमाऊं क्षेत्र से बंशीधर भगत , सरिता आर्य,राम सिंह कैड़ा और मोहन बिष्ट भी कैबिनेट में जगह बना सकते है ।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी राज्य के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की भी तैयारियां कर रही है।बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी की माने तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने मंत्रिमंडल में यह विस्तार कर लेना चाहिए इससे उन्हें सरकार के कामों में और सहयोगी मिल जाएंगे और राज्य की जनता को विकास की योजनाओं का लाभ और तेज गति से मिलने लगेगा। 

उत्तराखंड में एक बार फिर धामी कैबिनेट की विस्तार की चर्चाएं जोरों शोरों से है जिसमे हर कोई व्यक्ति यही चर्चा करता हुआ नजर आ रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है, धामी कैबिनेट में मंत्री पद की चार कुर्सियां खाली है। जिसको लेकर चर्चाएं गर्म है कि कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। विपक्ष लगातार मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भाजपा पर हमलावर है।

Related Articles

Back to top button