
नैनीताल जिले में लगातार रही बरसात से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। पहाड़ों में भी लगातार हो रही बरसात की वजह से नदी और नाले में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पुलिस और प्रशासन के लगातार अपील के बावजूद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं नदी किनारे सेल्फी ले रहे हैं और नालों को पार कर रहे है।
ऐसे लोगों के खिलाफ अब एसएससी पंकज भट्ट सख्त हो गए हैं उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को नदी किनारे सेल्फी लेने या बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में 24 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है साथ ही जिले की 15 सड़कें बंद हैं जिनको खोलने का काम किया जा रहा है।
हल्द्वानी- नैनीताल और हल्द्वानी -अल्मोड़ा हाईवे में भूस्खलन के मद्देनजर पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम जगह-जगह तैनात की गई है एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि आपदा की दृष्टि से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है एसडीआरएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय









