17 अपर जिला जज और परिवार न्यायाधीशों के तबादले, जानें किसको कहां मिली तैनाती !

इलाहाबाद HC ने 17 अपर जिला जज व परिवार न्यायाधीशों के तबादले किए हैं. जारी सूची में 17 जजों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रयागराज; इलाहाबाद HC ने 17 अपर जिला जज व परिवार न्यायाधीशों के तबादले किए हैं. नवीन तैनाती के अनुसार मनोज कुमार राय पीओ एमएसीटी बुलंदशहर बने हैं वहीं, सुशील कुमार शशि पीओ कॉमर्शियल कोर्ट फैजाबाद, मयंक चौहान को पीओ LARRA गौतमबुद्धनगर, संजय हरी शंकर पीओ LARRA आगरा, नरेंद्र कुमार झा पीओ LARRA कानपुर नगर, प्रकाश नाथ श्रीवास्तव पीओ MACT भदोही की जिम्मेदारी मिली है.

इसी क्रम में रविंद्र सिंह पीओ LARRA मुरादाबाद, गुरप्रीत सिंह बावा पीओ MACT संभल, शैलेश कुमार तिवारी पीओ MACT कासगंज, मनोरमा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट बागपत, सतेंद्र कुमार पीओ LARRA गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं, रमेश चंद प्रथम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट सिद्धार्थनगर, अरुण पाठक प्रीसिडिंग ऑफिसर कॉमर्शियल कोर्ट लखनऊ, बुधिसागर मिश्रा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट गौतमबुद्धनगर, राजेश उपाध्याय पीओ MACT लखनऊ साउथ, RP श्रीवास्तव तृतीय प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मिर्जापुर, रोहित सिन्हा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट बांदा की जिम्मेदारी दी गई है.

Related Articles

Back to top button