INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, मणिपुर की घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन

सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वहां की स्थिति के बारे में जानकारी दी.विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

दिल्ली– मणिपुर में हुई हिंसा और महिलाओं के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना के मामले में विपक्षी गुट लगातार सरकार को घेर रहा है. इसी संबंध में INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. साथ ही विपक्षी दलों के सांसदों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि मणिपुर की घटना को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया है.

INDIA गठबंधन के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मणिपुर का दौरा करने वाले 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वहां की स्थिति के बारे में जानकारी दी.विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है. हमने राष्ट्रपति को विशेष रूप से मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, पुनर्वास और अन्य स्थितियों के बारे में जानकारी दी.हमारी मुख्य मांग है कि प्रधानमंत्री को मणिपुर का दौरा करना चाहिए और राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.

मणिपुर की स्थिति पर विपक्षी गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया, कि हम बिना किसी देरी के राज्य में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए आपसे तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं। प्रभावित समुदायों को न्याय प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए. हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप प्रधानमंत्री पर मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर संसद को तत्काल संबोधित करने के लिए दबाव डालें, जिसके बाद इस मामले पर एक विस्तृत और व्यापक चर्चा हो.

Related Articles

Back to top button