डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर किया जोरदार प्रहार, बोलीं- मौजूदा सरकार अहंकार में डूबी

महंगाई के मुद्दे पर डिंपल यादव ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा महंगाई का मुद्दा है. मिडिल क्लास और गरीब सभी परेशान है

दिल्ली- लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला.लोकसभा में डिंपल यादव ने सरकार से कई सवाल पूछे हैं. डिंपल यादव ने कहा कि ये सरकार घुसपैठ क्यों नहीं रोक रही है.

महंगाई के मुद्दे पर डिंपल यादव ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा महंगाई का मुद्दा है. मिडिल क्लास और गरीब सभी परेशान है. बढ़ती महंगाई की वजह से आम लोगों को काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा सरकार अहंकार में डूबी है. मणिपुर की हिंसा रोकी जा सकती थी.किसानों के लिए काले कानून लाए. ईडी और सीबीआई सभी का दुरुपयोग.

ED,CBI का गलत इस्तेमाल हो रहा है. बीजेपी नफरत की राजनीति करना बंद करे. चीन के मुद्दे पर भी चर्चा होनी चाहिए.मणिपुर घटना पर अपडेट चाहिए. उत्तर प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहे.

Related Articles

Back to top button