चंद्रयान-3 मिशन सफल होने के बहुत करीब, ‘ननिहाल’ में इस तरीके से होगा स्वागत !

चंद्रयान-3 मिशन सफल होने के बहुत करीब है. अब चंद्रयान 'ननिहाल' के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. 'मामा' को इंतजार है.

डिजिटल डेस्क- भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल होने के बहुत करीब है. अब चंद्रयान ‘ननिहाल’ के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. ‘मामा’ को इंतजार है. ‘भांजा’ सुरक्षित उतरे. बता दें कि भारत में चांद की तुलना मामा से होती है.अब वो क्षण नजदीक है. जब अंतरिक्ष विज्ञान में भारत नव सृजन का अभिनव प्रयोग करने जा रहा है. ISRO की विरासत चांद पर उतरने को बेताब है. जो लोग गली और छत पर चांद का इंतजार करते हैं . उनको चांद का दीदार काफी नजदीक से होगा.

बता दें कि चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक दिन होता. रोवर प्रज्ञान को छोड़कर लैंडर चांद की कक्षा में रहेगा.
आज से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर दिन की शुरुआत हुई. रोवर प्रज्ञान मिशन के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग करेगा.चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट 4 किमी X 2.5 किमी.नासा भी भारत के चंद्रयान-3 मिशन को ट्रैक कर रहा है. दूसरा पेलोड्स चास्टे चांद की सतह की गर्मी जांचेगा. तीसरा पेलोड्स है इल्सा, इसका काम बहुत महत्वपूर्ण है.यह लैंडिंग साइट पर भूकंपीय गतिविधियों को जांचेगा.
यह चांद के डायनेमिक्स को समझने का प्रयास करेगा.विक्रम लैंडर चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर से संदेश लेगा. संदेश बेंगलुरु में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क को लैंडर भेजेगा. जरुरत पड़ने पर प्रोपल्शन मॉड्यूल की मदद ली जाएगी. चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद भी ली जा सकती है.प्रज्ञान रोवर सिर्फ विक्रम लैंडर से ही बात कर सकेगा. 14 दिन बाद लैंडर और रोवर से संपर्क टूट जाएगा.

Related Articles

Back to top button