
दिल्ली- दिल्ली के सरकारी स्कूल में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद एक्शन मोड में सीएम अरविंद केजरीवाल दिखाई दे रहे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबंधित शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है.
बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर, शिक्षा मंत्री आतिशी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए POCSO के प्रावधानों पर सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का कठोर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा है. मंत्री आतिशी ने छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूलों में सुरक्षित वातावरण के प्रति दिल्ली सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया.
इस मामले को लेकर पूरी जानकारी कुछ इस तरीके से हैं कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया था. इस तरीके की घटना के मामले में आरोपी एक ही है. छात्रों ने घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक से की थी. उस मामले में आरोप ये भी लगा कि पीड़ित छात्रों और उनकी मां को चुप रहने की सलाह दी है. इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था.









