
डिजिटल डेस्क- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. धोनी ने भले की क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो.लेकिन धोनी का चार्म अभी भी उसी तरीके से चलता है.
दरअसल, धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं. इसी दौरान उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में धोनी,डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक गोल्फ गेम खेलते हुए दिखाई दिए.क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी अक्सर इस तरीके के खेलों को खेलते हुए दिखाई देते हैं. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गोल्फ गेम की मेजबानी की. इससे पहले भी धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. जब वो यूएस ओपन 2023 में कार्लोस अलकराज और ज्वेरेव के बीच 2023 के क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे. इस मुकाबले में अलकराज ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी.
वैसे तो धोनी के नाम कई खिताब हैं. इससे पहले धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग का किताब जीता था.








