देवरिया कांड की हो निष्पक्ष जांच, शिवपाल यादव बोले- बीजेपी के लोग एक ही परिवार से मिल रहे

देवरिया कांड की हो निष्पक्ष जांच, शिवपाल यादव बोले- बीजेपी के लोग एक ही परिवार से मिल रहे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने देवरिया में हुए 6 लोगों की हत्या को लेकर बोला है. उस घटना को देखते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि देवरिया में जो घटना हुई है वह बेहद दुखद हुआ है. चाचा ने उस पर दुःख जताया है.

आपको बता दें कि देवरिया के रुद्रपुर में जो घटना हुआ है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र में है. जो बेहद दुःख भरी घटना हुई है. शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना में विपक्ष की आवाज दबा रही है, जो की ये सामाजिक न्याय नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि हम देवरिया जाते है तो दोनों परिवार से मिलेंगे। क्योंकि वहां दोनों परिवार में हत्या हुआ है और दोनों परिवार के लोग मरे है.

शिवपाल यादव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा के लोग बस एक परिवार से मिल रहे है जबकि दोनों परिवार मरे है. इस घटना की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और दोनों परिवार को न्याय मिलना चाहिए। देश में अघोषित इमरजेंसी के रूप लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button