सीएम योगी का उत्तराखंड दौरा,बद्री-केदारनाथ धाम का करेंगे दर्शन, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी होंगे शामिल

उत्तराखंड में राजनेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। आज शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवभूमि उत्तराखंड पहुंचेंगे। नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

उत्तराखंड में राजनेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। आज शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवभूमि उत्तराखंड पहुंचेंगे। नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार बैठक में उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंन्द्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।

इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन के मुद्दे पर चर्चा होगी। साथ ही इसके निदान के एजेंडे और लोकसभा चुनाव की तैयारीयों पर चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा भाजपा की चुनावी तैयारीयों के लिए अहम हैं। बैठक में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम केदारनाथ में ही करेंगे।

वहीं 8 अक्टूबर की सुबह केदारनाथ धाम से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी की बद्री केदार यात्रा को लेकर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर समिति भी तैयारी कर रहा है और उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button