देवरिया हत्याकांड : गांव छोड़कर भागे पुरुष, पसरा सन्नाटा, गांव में दिख रहे केवल महिलाएं और बच्चे

देवरिया ; देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में विगत 2 अक्टूबर को जमीन के विवाद में नर संहार हो गया जहां एक पक्ष से पाच लोगों की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी तो वही दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति की हत्या हो गयी.आपको बताते चलें कि फतेहपुर गांव के रहने वाले प्रेम यादव जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके है इन्होने अपने गांव के रहने वाले ज्ञान प्रकाश दुबे के हिस्से की 12 बीघे की पूरी जमीन 2014 में अपने नाम बैनामा करा लिया था जिसको लेकर ज्ञान प्रकाश दुबे के भाई सत्य प्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव में इस जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. मामला न्यायालय में था ज्ञान प्रकाश दुबे ने कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,लिखित और पोर्टल के माध्यम से शिकायत की थी सत्य प्रकाश दुबे ने प्रेम यादव के खिलाफ तहसील में अधिकारियों से कई बार लिखित शिकायत की थी कि प्रेम यादव भू माफिया है और गांव के सरकारी जमीन को अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है इसे गिराया जाय लेकिन लेखपाल और तहसील प्रशासन के मिली भगत से इस पर कोई कारवाई नहीं होती थी.

वही सत्य प्रकाश दुबे लगातार अपनी जान माल की अधिकारियों से गुहार भी लगाता रहा लिखित शिकायतकर्ता करता रहा कि इस भूमाफिया से मुझे डर है मेरे और मेरे परिवार में कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन किसी अधिकारियों ने इसकी नहीं सुनी यहां तक की इसने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत किया था लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसका नतीजा यह निकला की विगत 2 अक्टूबर को दोनों में विवाद हुआ और 06 लोगों की हत्या हो गई.

आपकों बता दे कि प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर के बगल में जो जमीन खरीदा था उसे देखने गया था जहां सत्यप्रकाश दुबे और उनके बीच झड़प हो गई और मामला इतना दूर पकड़ लिया कि सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार जनों ने प्रेम यादव पर हमला कर दिया जहां उनकी मौत हो गई इसकी सूचना किसी ने गांव वालों को दी उसके बाद गांव के सैकड़ो लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पर लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर पहुंचे और सत्य प्रकाश दुबे के पूरे परिवार पर टूट पड़े और सभी को भेड़ बकरियों की तरह काट कर मौत के घाट उतार दिया जहाँ इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई पुलिस आनन फानन में पहुंची और मृतकों को अस्पताल भिजवाए वहीं कुछ देर मामला आपकी तरफ फैल गया और गांव में अधिकारी और पुलिसकर्मियों का ताता लगा रहा रहा जहां पूरे मामले का संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया उसके बाद गांव में प्रमुख सचिव ग्रह और लॉ एंड ऑर्डर को घटनास्थल पर भेजा और जायजा लिया

उसके बाद पुलिस ने मृतक सत्यप्रकाश दुबे की विवाहित बेटी के तहरीर पर 27 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही गांव में दहशत का माहौल है गांव के पुरुष गांव छोड़कर फरार है गांव में केवल दिखाई दे रहे हैं तो मासूम बच्चे और महिलाएं सबसे बड़ी बात है कि जो मजदूरी करके खाने वाले लोग हैं उनके परिवार के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है पुरुष डर कर गांव छोड़कर भाग गए हैं कमाकर पैसा लाने वाला कोई नहीं है गांव में दहशत का माहौल है चप्पा-चप्पा पर पुलिस का पहरा है और गांव के लोग डरे सहमे हैं.

वहीं मृतक प्रेम यादव के घर पर नेताओं का लगातार जमावड़ा लग रहा है तो वहीं मृतक सत्य प्रकाश दुबे के घर पर केवल पुलिस का पहरा है क्योंकि मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई है और सिर्फ दो मासूम बच्चे बचे हैं जिसमें एक मासूम बच्चे को गंभीर चोट लगने के वजह से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है तो वही उनका बड़ा बेटा देवेश गर्ग जो शास्त्री की पढ़ाई करता है और पंडिताई कर अपने घर का जीवन यापन करता था वह आज अपने पूरे परिवार की क्रिया कर्म करने के लिए शहर में एक मकान में रह रहा है वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों पर कल एक बड़ी कार्रवाई की है जहां पर रुद्रपुर तहसील के एसडीएम, कोतवाल को निलंबित कर दिया है वहीं जो भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर लीपा पोती किये है उनके खिलाफ भी जांच बैठा दी है और जो भी दोषी होगा ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई होगी.

Related Articles

Back to top button