
2 अक्टूबर को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में लेहड़ा टोल पर 6 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया था, जिसमें में सियासी जंग शुरू हो गयी है. बता दे कि फतेहपुर गांव में मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता और सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के नेताओं के द्वारा मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने की जमकर नारेबाजी कर रहे हैं जिसे देख मृतक के घर पर पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका और पुलिस ने उन सैकड़ो लोगों और सपा नेताओं को समझाने में जुटी रही। जानकारी मिलने के बाद मौके ASP,SDM,CO,कई थानों की फोर्स पहुंची और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके सैकड़ों लोगों को वहां से खदेड़ा।
आपको बता दें कि एक तरफ जहां योगी सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने में जुटी। वहीं विपक्षी पार्टियां सियासी जंग शुरू कर दिए है. सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने अपने एक्स (X) अकाउंट से शलभमणि त्रिपाठी के बयान पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि ”देवरिया कांड पर मा०विधायक कह रहे हैं कि अगर सपा की हैसियत है तो उनकी एक हजार जांच करा ले। विधायक जी,सपा तो विपक्ष में है”. आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें और अगर पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की आप में हैसियत हो तो न्याय जरूर दिला दें।
माननीय शिवपाल जी,आपकी सरकार का आतंक लोग भूले नहीं,ये पूरा विवाद ही 2014 से है,जब आप सत्ता के मद में अन्याय करा रहे थे,जवाहरबाग से लेकर देवरिया तक ज़मीनें क़ब्ज़ा करवा रहे थे,आज भी सपा भले विपक्ष में हैं,पर अराजकता ही इसकी पहचान है,योगीजी की सरकार है,इसीलिए न्याय की उम्मीद है।… https://t.co/gAQtxWRKUq
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) October 9, 2023
तो वहीं भाजपा से शलभमणि त्रिपाठी ने शिवपाल यादव के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि ”माननीय शिवपाल जी,आपकी सरकार का आतंक लोग भूले नहीं,ये पूरा विवाद ही 2014 से है,जब आप सत्ता के मद में अन्याय करा रहे थे,जवाहरबाग से लेकर देवरिया तक ज़मीनें क़ब्ज़ा करवा रहे थे,आज भी सपा भले विपक्ष में हैं,पर अराजकता ही इसकी पहचान है,योगीजी की सरकार है,इसीलिए न्याय की उम्मीद है। बाकी फिर कहता हूँ,एक हज़ार मुकदमे करा लीजिए,या धमकियाँ दिलवा लीजिए,न डरा हूँ,न डरूँगा,गुंडों को गुंडा कहूंगा,भू माफिया को भूमाफ़िया,सादर प्रणाम.” इस तरह से देवरिया हत्याकांड में अब न्याय दिलाने के लिए नहीं बल्कि सियासी जंग शुरुआत कर दिए है.









