प्यार हुआ इल्मे कातिल, प्रेमी ने ही प्रमिका के पति से बता दी सारी बातेंं

पति ने अपने दोस्त से अवैध संबंध के चलते घर से निकाल दिया। जब वह उल्लाहना देने प्रेमी के घर गई तो उसके परिजनों ने विवाहिता की पिटाई कर दी।

बस्ती: प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमी के मेडिकल स्टोर के सामने मिली बदहवास,कहते हैं कि प्यार अंधा होता है न उमर देखता है और न ही आज का समाज प्यार इस कदर सर चढ़ता है कि उस समय इंसान को सही और गलत कुछ भी नही नजर आता है।

मामला लालगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले एक व्यक्ति का है जहाँ मेडिकल स्टोर संचालक दोस्त ने अपनी दोस्त की पत्नी से प्यार हो गया। और धीरे धीरे एक दूसरे से करीबियां बढ़ाने लगी और दायरे कम होते गए, दोस्त की पत्नी से प्यार धीरे धीरे परवान चढा़, वह अक्सर इस स्टोर पर दवा लेने के लिए आती थी। इस बात का पता जब विवाहिता के पति को चला तो उसने उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि उसके प्रेमी ने ही उसे धोखा देते हुए उसके पति से सारी बातें बता दी है।

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को उसके पति ने अपने दोस्त से अवैध संबंध के चलते घर से निकाल दिया। जब वह उल्लाहना देने प्रेमी के घर गई तो उसके परिजनों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस टीम महिला समेत आरोपित को थाने ले गई।

विवाहिता ने लोगो के सामने झांसे में लेकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का
आरोप लगाते हुए विवाहिता ने कहा कि उसके पति बाहर रहते हैं, वह अपना व बच्चों का दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जाया करती थी। धीरे धीरे मेडिकल स्टोर संचालक उसके मोबाइल पर प्यार मोहब्बत की बातें करने लगा, अपने झांसे में लेकर महिला को कहीं का नही छोड़ा, करीब दो वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। कहीं न कही युवक द्वारा दो रिश्तों का कत्ल किया गया पहला कत्ल उस विश्वास का जिस दोस्त ने इसको अपने घर मे पनाह दी और फिर वह उसी की पत्नी को प्रेमजाल में फसा कर बर्बाद कर दिया।

रिपोर्ट-अनुज प्रताप सिंह

Related Articles

Back to top button