
DELHI : दिल्ली मेट्रो में रोज नए कारनामें देखने के लिए मिलते है. मेट्रो ट्रैन यात्रियों की सहूलियत के लिए बना है. लेकिन उसमे अजीबोगरीब हरकते देखने के लिए मिलतें है. मेट्रो ट्रैन यात्रा करने लिए नहीं बल्कि रील्स बनाने का अड्डा बन गया है. ऐसे में एक कपल का वीडिओ वायरल हो रहा है.
जिसमें वह दिल्ली मेट्रो में बेहद शर्मनाक हरकते कर रहा है. सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो को देख लोगों के अंदर गुस्सा फूट रहा रहा. कुछ लोगों के द्वारा तो उसके ऊपर कार्रवाई करवाने की मांग की जा रही है. बता दें कि वायरल वीडिओ में कपल एक दूसरे के मुंह में कुल्ला करते नजर आ रहे है, जो बेहद शर्मनाक है. इस वायरल वीडिओ की सुचना डीएमआरसी तक पहुंचाई गई है.
New day, New Delhi metro scenepic.twitter.com/yVhPV6mzcb
— if (@pioneerbhatt) October 10, 2023
लोगों के द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गई है. लोगों का कहना है, ये पहली ऐसी घटना नहीं है, कई बार कपल खुलेआम सबके सामने KISS करते है, तो वहीं कई कपल उल्टी सीधी हरकते करते है. जिसे देख लोग शर्मशार हो जाते है. लोगों का कहना है, ये सब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए कपल उल्टी सीधी हरकते करते है.









