
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल
वाराणसी। इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में भारत के द्वारा इजराइल का समर्थन किए जाने के बाद भारतीय खुलकर इजराइल के समर्थन में आ गए है। कुछ राज्यों में फिलिस्तीन का भी समर्थन देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच हिंदूवादी संगठन अब इजराइल की तरफ से आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की अनुमति मांग रहें है। धर्म की नगरी काशी से राष्ट्रीय हिंदू दल के अध्यक्ष ने लड़ाई में शामिल होने की अनुमति के लिए इजराइल के पीएम को पत्र लिख इजराइल दूतावास को भेजा है।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहता है राष्ट्रीय हिंदू दल
राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन की ओर से इजरायली दुतावास से मांग कि गई कि उनके संगठन को भी आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में शामिल किया जाए। यह पत्र राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने बेंजामिन नेतन्याहू को लिखा है, जिसे इजरायली दुतावास को डाक एवं मेल के द्वारा भेजा गया।
इस पत्र को लिखे जाने को लेकर रोशन पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा इजरायल पर जबरन युद्ध थोपा गया है, जो कि एक अंतहीन युद्ध है। पूरी दुनिया में आतंकवाद चरम पर है। ऐसे में हम सभी सनातनी हिन्दू एवं राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के कार्यकर्ता इजरायल के यहुदियों के साथ है। हम चाहते हैं इजरायल के प्रधानमंत्री हमें भी इस युद्ध में शामिल होने का मौका दें।









