
भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड़ पर 2014 में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. रामदुलार गोंड़ दुद्धी क्षेत्र से भाजपा के विधायक है. जिसके ऊपर वर्ष 2014 में नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था. इस सम्बन्ध में आज अपर सत्र न्यायाधीश /एमपी-एमएलए कोर्ट खलिकजुमा की अदालत द्वारा दुष्कर्म के मामले में फैसला आना था. लेकिन अपर सत्र न्यायाधीश /एमपी-एमएलए कोर्ट खलिकजुमा की अदालत ने फैसला को सुरक्षित रखा है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 20 नवंबर को अगली तारीख रखी है.
सोनभद्र
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 17, 2023
➡विधायक रामदुलार गोंड पर दुष्कर्म का मामला
➡20 नवम्बर 2023 तक के लिए फैसला स्थगित
➡एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला स्थगित किया
➡8 वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप
➡दुद्धी से बीजेपी विधायक हैं रामदुलार गौड़
➡एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है मुकदमा.#Sonbhadra pic.twitter.com/WwJ0UUn8MJ
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी क्षेत्र से विधायक रामदुलार गोंड ने आठ वर्ष पूर्व एक नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. जिसका मुकदमा एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है, और आज मंगलवार को फैसला आना था. लेकिन इसे अपर सत्र न्यायाधीश /एमपी-एमएलए कोर्ट खलिकजुमा की अदालत ने फैसला को सुरक्षित रखा है. जिस सम्बन्ध में कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 20 नवंबर को रखी है. विधायक रामदुलार गोंड़ को 20 नवंबर को होगी फैसले की सुनवाई।
जानकारी के मुताबिक रामदुलार गोंड़ दुद्धी क्षेत्र से भाजपा के विधायक है. जो वर्ष 2014 में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था. और इस मामले में विधायक को जेल भी भेजा गया था। हालांकि उसे बाद में जमानत मिल गई थी। घटना के समय में रामदुलार गोंड़ प्रधान पति था. और वर्ष 2022 में वह भाजपा के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था.









