
डिजिटल डेस्क- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में दरार आती हुई दिखाई दे रही है. क्योंकि मध्य प्रदेश के चुनाव और सीटों को लेकर जिस हिसाब से दोनों दलों के बीच में बात होनी थी. लेकिन उस हिसाब से नहीं हो पाई. जिसके बाद मध्य चुनाव और सीटों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच में जुबानी जंग शुरु हो गई है.
मध्य प्रदेश में एक भी सीट कांग्रेस द्वारा नही दिए जाने अखिलेश यादव बेहद नाराज है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर हमलावर हैं। आज जैसे ही पत्रकारों ने एमपी और अजय राय के बयान पर सवाल किया अखिलेश यादव ने बेहद खफा अंदाज में बोले की… pic.twitter.com/Ur9HGJBVXj
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 19, 2023
जहां इंडिया गठबंधन और सबको साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते हुए अजय राय दिखाई दिए. वहीं पर अखिलेश यादव ने अजय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सब कुछ जानकारी लेने के बाद भी MP में कांग्रेस ने सीटें नहीं दीं,अब केंद्र के चुनाव के समय विचार किया जायेगा,जैसा व्यवहार किया है कांग्रेस ने वैसा ही व्यवहार किया जायेगा.
अब इस चुनावी और जुबानी जंग के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि एमपी वाला फॉर्मूला यूपी में भी लगाएंगे.
खैर जिस तरीके से चुनावी बयार चल रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश सहित जितने भी राज्यों में चुनाव होने वाले हैं.उसमें इंडिया गठबंधन राह कुछ बदली हुई मुसीबतों के घिरी हुई हो सकती है.









