
जहां उत्तराखंड सरकार द्वारा क्रिकेट एकेडमी को अनुमति दे दी गई है तो वही उत्तराखंड उपलब्धि के रूप में एक कदम और आगे बढ़ गया है । जिसके चलते क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन से कोच रहे राजकुमार शर्मा ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के रामनगर रोड स्थित किंग्सफोर्ड अकैडमी को अपना योगदान दिया है। जिसके चलते किंग्सफोर्ड अकैडमी में पूर्व सांसद के सिंह बाबा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा रहे। जिन्होंने अकादमी का फीता काट कर उद्घाटन किया । इस कार्यक्रम में काशीपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित तथा राजनीतिक लोगो ने शिरकत की । तथा बच्चों ने मंच स्थल पर रंगा रंग कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक नृत्य कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया ।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में प्रतिभाओ की कमी नहीं है और उन प्रतिभाओं के लिए सबसे खुशी की खबर यह है की उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर मे किंग फोर्स अकैडमी में क्रिकेटर विराट कोहली के कोच अब किंग्सफोर्ड एकेडमी में राजकुमार शर्मा जी के अनुसरण में खिलाड़ियों को तराश कर अच्छा खिलाड़ी बन सके।
राजकुमार शर्मा हिंदुस्तान के जाने-माने कोच हैं जिसका फायदा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को अब मिलने जा रहा है। हालांकि उत्तराखंड सरकार द्वारा क्रिकेट एकेडमी को अनुमति दे दी गई है जिसके चलते उत्तराखंड को उपलब्धि के रूप में एक कदम और आगे बढ़ गया है, वही किंग्सफोर्ड एकेडमी के स्वामी ने बताया कि ये हमारा सेमफुट स्कूल है जो 10 + 2 सीबीएसई स्कूल है।
इसी में किंग्सफोर्ड एकेडमी के नाम से चालू की है। द्रोणाचार्य से सम्मानित तथा विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के अनुसरण में यह एकेडमी चलेगी और इस जिले के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए खुशी की बात है कि इतने बड़े कोच हमारी एकेडमी के बच्चों को सिखाएंगे। और हम ये आशा करते है कि हमारी एकेडमी से विराट कोहली जैसा खिलाड़ी बनकर निकले।
वही राजकुमार शर्मा ने बताया कि वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी विगत 25 वर्षो से स्थापित है, मैंने किंगफोर्ड एकेडमी के साथ टाइयप किया है, हम एकेडमी को शुरू कर रहे हैं, मुझे पूरी आशा है की नई-नई प्रतिभाओं को निखार पाएंगे, यहां से अच्छे खिलाड़ी निकाल पाएंगे। यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां प्रॉपर मार्गदर्शन की कमी तथा अच्छी कोचिंग की आवश्यकता थी, उसी की तहत हमारी यह कोशिश है कि यहां के बच्चों की हम मदद कर पाए।
भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम इस वर्ल्ड कप से पहले सही समय पर बेहतर हुई है। जिससे इस समय पर भारतीय खिलाड़ी फोम में नजर आ रहे हैं । यह और अच्छी बात है कि सभी गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी बुमराह के आने से गेंदबाजी काफी स्ट्रांग हो गई है। रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ-साथ विराट कोहली बहुत अच्छे फोम में हैं कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट टीम बहुत फोम में नजर आ रही है और लगता है कि एक स्ट्रांग कंटेंडर है वर्ल्ड कप जीतने की । और विराट कोहली से अपेक्षा है कि देश को और ज्यादा खुशियां दें जितनी खुशी अभी दे रहे हैं उससे ज्यादा खुशी दे
रिपोर्ट-निज़ामुद्दीन शेख़









