
दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के चलते एक युवक को आठ बार ट्रैक्टर से कुचला गया। हत्या करने के मामले में बीजेपी ने गहलोत सरकार सवालों के कठघरे में ला खड़ा किया है। भाजपा ने राज्य की कानून-व्यवस्था के प्रति गहलोत प्रशासन के पालन पर भी सवाल उठाते हुए सरकार की निंदा की।
डिजिटल डेस्क – राजस्थान के भरतपुर शहर में एक खौफनाक घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर से एक अन्य व्यक्ति को बेरहमी से उसके परिवार के सामने आने ट्रेक्टर से बेरहमी से कुचल रहा है, दोषी ने दूसरे व्यक्ति को कुल आठ बार क्रूरता से कुचला , मृत व्यक्ति का परिवार उस वीडियो में असहाय रूप से बिलखता और मदद की पुकार लगता दिख रहा है।
मामला क्या था ?
जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही लंबे समय से नकारात्मक स्थिति चल रही थी। इस बार मामला नियंत्रण से बाहर चला गया और एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गयी। आरोपि ने युवक को करीब आठ बार ट्रैक्टर से कुचला, जो मानवता की हदें पार कर गया। हालाँकि, ट्रैक्टर चलाने वाले व्यक्ति ने उपस्थित लोगों के ऐसा करने के प्रयासों के बावजूद रुकने से इनकार कर दिया। वह युवक को तब तक कुचलता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। कहा जा रहा है की तीन दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच संघर्ष हुआ था।
विपक्षी दलों ने गेहलोत सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया
बीजेपी सर्कार के जल शकरि मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पे पोस्ट करते हुए लिखा – “भरतपुर के बयाना क्षेत्र में युवक की सरेआम ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या की वारदात दिल दहला देने वाली है। क्योंकि मामला पुलिस के संज्ञान में था, इसलिए उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यह अत्यंत निंदनीय हादसा है, जो गहलोत सरकार के कार्यकाल में उपजी आपराधिक-अराजक मानसिकता का परिणाम है।”
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस मामले में अपनी बात रखते हुए कहा -“ये केवल एक युवक की हत्या का विषय नहीं है बल्कि ये आज पूरे राजस्थान और अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों का विषय है। आज प्रियंका वाड्रा राजस्थान पहुंच रही है। मैं आज भाजपा के प्रवक्ता और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते उनसे मांग करता हूं कि वो सभा करने से पहले भरतपुर में हुई घटना के स्थल पर जाए। प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिले और इस विभत्स हत्या के दोषियों और प्रशासन पर कार्रवाई करके दिखाए।”
एसएसपी मृदुल कछवा ने दिलाया न्याय का भरोसा
गांव में दो गुर्जर समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ट्रैक्टर से कुचला गया था और उसकी मौत हो गई साथ ही उन्होंने ने ट्रैक्टर चालक की पहचान का दावा किया और न्याय का भरोसा दिलाया।









