इंग्लैंड की तर्ज पर काशी आने वाले पर्यटकों को मिलेगा डिजिटल पास, प्रधानमंत्री देंगे पर्यटकों को “काशी पास” की सौगात

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद आने वाले पर्यटकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने वाले है। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में इंग्लैंड के तर्ज पर पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों के लिए सिंगल विंडो "काशी पास" की सौगात देने वाले है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद आने वाले पर्यटकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने वाले है। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में इंग्लैंड के तर्ज पर पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों के लिए सिंगल विंडो “काशी पास” की सौगात देने वाले है। इस सुविधा से काशी आने वाले करोड़ों पर्यटक और श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इस सुविधा से पर्यटक मात्र एक क्यूआर (Q R) कोड से काशी में अनेक स्थानों पर घूम सकेंगे और उन्हें अलग -अलग टिकट की आवश्कता नही होगी। वाराणसी में यह सुविधा स्मार्ट सिटी के तहत शुरू किया जा रहा है।

मात्र एक QR से मिलेगी अनेक सुविधा, पर्यटकों के समय की होगी बचत

वाराणसी में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए पर्यटकों को सहूलियत के लिए स्मार्ट सिटी वाराणसी ने सिंगल विंडो सिस्टम को शुरू कर रही है। इस सिस्टम से काशी आने वाले पर्यटक मात्र एक क्यूआर से गंगा में चलने वाली क्रूज, विश्वनाथ धाम में ऑनलाइन टिकट, सारनाथ में लाइट एंड शो, सारनाथ स्तूप, इलेक्ट्रॉनिक बसों के टिकट ,बेनिया बाग में बना हुआ पार्क, पार्किंग स्थल तमाम स्थानों पर लगने वाले टिकट पर्यटकों को उनके मोबाइल पर मिलेगी।

पर्यटकों को मिलेगी लंबी कतार से मुक्ति, काशी की सभी जानकारी भी होगी उपलब्ध

अद्भुत, अलौकिक और सुंदर काशी को देखने आने वाले पर्यटकों को दी जाने वाली इस सुविधा के बारे में स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के जनसंपर्क अधिकारी शाकम्भरी नंदन ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफार्म इंग्लैंड के तर्ज पर बनाया गया है। जहाँ इसी तरह के सुविधा से पर्यटक बिना परेशानी के सभी स्थानो पर घूम सकते हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिये बनारस के सभी स्थानो के टिकट,उसके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी । इसके साथ ही उनको एक क्यू आर कोड मिलेगा जो सभी स्थानों पर स्कैन करवाते ही उनके पास ऑटोमेटिक बन जाएगा और उन्हें टिकट के लिए लंबी लाइन नहीं लगती पड़ेगी। गौरतलब है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी नगरी को हाई टेक बनाने की कवायत करते आ रहे है, ऐसे में 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को वाराणसी सहित पूर्वांचल को करीब 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दे रहे है। इस सौगात में “काशी पास” की सौगात वाराणसी आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए रामबाण साबित होगा।

Related Articles

Back to top button