पक्षकारों को मिलेगा ज्ञानवापी में हुए ASI सर्वे रिपोर्ट की कॉपी, रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने को लेकर आएगा आदेश !

वाराणसी। ज्ञानवापी में हुए ASI सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने को लेकर बुधवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में लाए जाने के मामले में सुनवाई पूरा होने के बाद जिला जज अजय कृष्णा विश्वेश ने सर्वे रिपोर्ट को पक्षकारों को सौंपने का आदेश दिया। वही हिंदू और मुस्लिम पक्ष को रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में न लाए जाने की बात कही। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार जिला जज ने पक्षकारों को रिपोर्ट सार्वजनिक न करने की बात कही है.

ज्ञानवापी मामले को लेकर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि बुधवार को जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी में करीब 100 दिनो तक हुए सर्वे रिपोर्ट को पक्षकारों को देने की बात कही है। मामले में मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक न किए जाने की मांग किया है, जबकि हिंदू पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी के सच को जनता के सामने लाने के लिए रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग किया गया है। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि जिला जज से अपील किया गया है, कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सार्वजनिक हो रहे है। ऐसे में ज्ञानवापी का सर्वे रिपोर्ट को भी सार्वजनिक किया जाए.

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगा या नही इस पर फिलहाल कोई आदेश नहीं आया है। अधिवक्ता ने उम्मीद जताई है, कि रिपोर्ट को पक्षकारों को मिलने के बाद सार्वजनिक करना है या नही वह कोर्ट के लिखित आदेश के बाद स्पष्ट होगा। ऐसे में अब हिंदू और मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं को कोर्ट के द्वारा लिखित आदेश का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button