दिल्ली के पूर्व मेयर पृथ्वीराज साहनी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार वो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे दिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिल्ली के पूर्व मेयर पृथ्वी राज साहनी का बुधवार यानी 6 मार्च को निधन हो गया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार वो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे दिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें, पृथ्वीराज साहनी एमसीडी के तजुर्बेकार नेता में से एक थे और संघ के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से उनके संबंध अच्छे थे। साहनी, वर्ष 1997-2000 तक पार्षद भी रह चुके हैं और एमसीडी की स्थायी समिति, संरक्षण, स्वच्छता और इंजीनियरिंग समिति और स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं।

उन्होंने 30 वर्षों तक जम्मू कॉलेज और शिक्षा निदेशालय के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाया और दिल्ली अध्यापक परिषद के अध्यक्ष का पद संभाला था।

Related Articles

Back to top button