भारतीय जनता पार्टी की सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट कट गया है। यह सुनते ही संघमित्रा मंच पर ही रोने लगीं। उन्हें रोता देख किसी ने ढांढस भी नहीं बंधाया। इसके बाद वह मंच से उठकर चली गईं। बता दें कि स्वामी प्रसाद के विवादित बयानों की वजह से संघमित्रा के टिकट कटने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी।
संघमित्रा के पिता और आरएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। स्वामी ने रामायण, माता पार्वती और हिन्दू देवि-देवताओं को लेकर कई विवादित बयान दे चुके हैं। जिसको लेकर हिन्दू संगठनों में काफी नाराजगी जाहिर की है।
भाजपा ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर हमलावर रहता है। स्वामी के बयानों को लेकर उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो चुके हैं। अब उनके बयानों का खामियाजा उनकी बेटी को भुगतना पड़ रहा है।
बदायूं से टिकट कटा तो सांसद संघमित्रा मौर्य मंच पर रोने लगीं। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी को मंच पर रोता देख किसी ने ढाढस भी नहीं बंधाया।#Badaun #Elections2024 #LokSabha2024 @bjpmpsanghmitra pic.twitter.com/cmng0WKsZS
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 2, 2024