
मौका था ईद का। जगह थी लखनऊ की ईदगाह। अखिलेश यादव जब वहां पहुंचे तो सामने दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और दोनो नेताओं ने अभिवादन किया। मंत्री दानिश अंसारी भी मिले। कल ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम पाठक ने एक दूसरे के खिलाफ करारा बयान दिया था। वहां मौजूद लोगों की नजरें दोनो नेताओं पर थी।
ईद के मौके पर दोनों नेता ईदगाह पहुंचे थे। जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो दोनों ने हाथ मिलाया। इसके अलावा योगी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी भी अखिलेश यादव से मिले। ईदगाह में तीनों नेता पहुंचे थे।
मौका था ईद का। जगह थी लखनऊ की ईदगाह। अखिलेश यादव जब वहां पहुंचे तो सामने दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और दोनो नेताओं ने अभिवादन किया। मंत्री दानिश अंसारी भी मिले। कल ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम पाठक ने एक दूसरे के खिलाफ करारा… pic.twitter.com/uzS7qKYLNX
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 11, 2024
बता दें कि एक दिन पहले ही यानी की बुधवार को ही दोनों ने एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी की थी। यही लोकतंत्र की खासियत होती है। राजनीति में कितनी भी तल्ख टिप्पणी हो व्यक्तिगत नहीं लेते।









